Advertisement

रेलवे यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 ट्रेनें कैंसिल…5 गाड़ियां रिशेड्यूल

बिलासपुर। CG Railway News : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के शहडोल-बधवाबारा और लोरहा-चंदिया रोड स्टेशन के बीच समपार फाटक को बंद कर कवर मेथड से लो-हाइट सब-वे बनाया जा रहा है। इस काम के चलते 4 और 11 जून को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण रेलवे ने छह ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। पांच गाड़ियों को रि-शेड्यूल किया है। यह ट्रेनें घंटों देरी से रवाना होंगी।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया बुनियादी ढांचे के विकास नवाचार, नेटवर्क क्षमता में विस्तार और अधोसंरचना विकास के लिए कई काम किए जा रहे हैं, जिससे यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेल परिचालन और भी संरक्षित और निर्बाध गति से परिचालित किया जाएगा।

लो-हाइट सब-वे निर्माण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक

समपार फाटक को बंद कर उसकी जगह पर कट और कवर मेथड से लो-हाइट सब-वे (कम उचाई वाले भीतरी पुल) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ेगी और सड़क मार्ग से यातायात व्यवस्थित होगा। सब-वे के बनने के बाद गाड़ियों की समयबद्धता और गति में तीव्रता आएगी। इस काम के लिए 4 और 11 जून को कटनी सेक्शन मे शहडोल-बधवाबारा, लोरहा-चंदिया रोड स्टेशन के बीच 6.30 से 7.30 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। काम के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 4 एवं 11 जून को 08747/08748 बिलासपुर कटनी बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 4 जून को 08740 /08739 बिलासपुर शहडोल बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 4 एवं 11 जून को 06618 /06617 चिरिमिरी-कटनी-चिरिमिरी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

रिशेड्यूल होने वाली ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 22910 पुरी-बलसाड एक्सप्रेस 4 जून को 2.30 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 10 जून को 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 4 जून को 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस 4 जून को 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 11 जून को 4.15 घंटे देरी से रवाना होगी।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57