छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुर

कुम्हारी में नागरिकों को मिलेंगी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं

रायपुर : कुम्हारी में नागरिकों को मिलेंगी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्य का किया लोकार्पण

म्यूजिकल फाऊंटेन शो, फूड स्टॉल, टॉय ट्रेन, ग्रीन वॉकिंग टनल, फ्लावर बेड, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज जैसी अनेक सुविधाएं

कुम्हारी के लोगों को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन का भी शुभारंभ किया। बड़े तरिया लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तरिया के परिसर में फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टनल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज भी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र कुम्हारी के लोगों को 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण व 129 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तालाब हमारे संस्कृति के केन्द्र बिन्दु तो है साथ ही भूजल स्तर को बनाये रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। तालाबांे के संवर्धन से भूजल स्तर में सुधार भी होता है और हमारी सरकार इस दिशा में सतत् रूप से कार्य कर रही है। शहरों एवं गांवों में भूजल स्तर में सुधार के लिए निरंतर कदम उठाये गये है। उन्होंने कहा कि बड़े तरिया हमारे इन्हीं प्रयासों का एक उदाहरण है। बड़े तरिया में आप सभी को टॉय ट्रेन, शानदार झूले, चौपाटी, ग्रीन टनल, म्युजिकल, फाउण्टेन लेजर शो, विडियो प्रोजेक्टर एवं शानदार पार्क देखने को मिल रहा है। 70 साल से अधिक पुराने पीपल के पेड़ को दूसरी जगह से लाकर बडे़ तरिया में पुनर्जीवित किया गया है। इस प्रयास में एक संदेश है कि हमें अपनी प्रकृति एवं पुरखो की धरोहर को हर हाल में सहेजना होगा। यह तालाब कुम्हारी नगर पालिक एवं इससे लगे क्षेत्र के लोगो के लिए स्वस्थ मनोरंजन का केन्द्र बनेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि इस तालाब एवं पार्क को संजो कर रखें, ये हमारी सामुहिक जिम्मेदारी भी है। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या आम नागरिक उपस्थित थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान बड़े तालाब का भ्रमण किया और फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टर्नल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज आदि का अवलोकन किया। यहां निर्मित सीटिंग एरिना से बड़े तरिया के मनमोहक दृश्य का नजारा भी लिया। इसके साथ ही उन्होंने लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो का लुफ्त उठाया, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति का चित्रण शानदार तरीके से किया गया। इस प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के खनिज और मनोरम पर्यटन स्थल के साथ ही विगत साढ़े 4 वर्षों में कुम्हारी नगर निगम परिषद द्वारा प्रस्तुत विकासगाथा का चित्रण भी किया गया।

बड़े तरिया परिसर में हैं कई नई सुविधाएं

लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन’’ शो- बड़ा तालाब में आने वाले आगंतुकों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से प्रतिदिन संध्या 7ः30 बजे लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो का आयोजन किया जाएगा। लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन में अलग-अलग थीम की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। इस मनमोहक कार्यक्रम की समय-सीमा 13 मिनट की होगी।

ग्रीन वॉकिंग टनल- बड़े तरिया के प्रवेश द्वार के कुछ ही कदम पर लोगों के सुबह सैर के लिए ग्रीन वाकिंग टनल बनाया गया है। इसके पाथ -वे के दोनों ओर रंग बिरंगे फूल और हरियाली है। वाकिंग पाथ वे में घास बिछी है जो कि पैदल चलने वालों को प्रकृति के और करीब लाती है।

फूड जोन – आगंतुकों को बड़े तालाब के प्रवेश द्वार से अंदर आते ही, बाई ओर फूड जोन मिलेगा। जिसमें चाईना हाऊस, हैप्पी टी, मिलेट कैफे, बिरयानी स्ट्रीट और चाट-चौपाटी जैसे कई फूड स्टॉल लजीज व्यंजनों के साथ आगंतुकों का मन मोहने के लिए तैयार मिलेंगे। चाईना हाऊस में चाऊमीन, हक्का नुडल, मोमोस, पनीर, चिल्ली और हैप्पी टी स्टॉल में चाय और कॉफी की बहुत सारी वैरायटी देखने को मिलेगी। स्वाद और सेहत का गठजोड़ चाहने वालों को मिलेट कैफे के माध्यम से हाईप्रोटीन और कैलोरी युक्त पौष्टिकता से भरे विकल्प भी मिलेंगे

ड्रेन फाऊंटेन और टॉय ट्रेन – बड़े तरिया के सेंटर में बच्चों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से 48 बच्चों के लिए प्रतिदिन टॉय ट्रेन भी चलेगी। जब ट्रेन ट्रेक पर दौड़ेगी तो बच्चे अपने स्थान से ड्रेन फाऊंटेन के फुहारों का नजारा भी देखेंगे और टॉय ट्रेन का सफर का भी आनंद लेंगे। यह ड्रेन फाऊंटेन ग्राऊंड लेवल से लगभग 10 फीट नीचे और 500 मीटर में फैला हुआ है जो कि टॉय ट्रेन के पाथवे को फॉलो कर रहा है। ये नजारा बच्चों व उपस्थित अन्य दर्शकों के लिए बहुत ही मनमोहक सिद्ध होगा।

आगन्तुकों के लिए समय निर्धारित – आम नागरिकों के लिए बड़े तरिया के खुलने व बंद होने का समय संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मेटनेंस के दृष्टिकोण से एंट्री फीस, लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन और टॉय ट्रेन की फीस 10 रूपए निर्धारित की गई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!