Advertisement

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने के आसार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के साथ ही मौसम का मिजाज भी थोड़ा बदलने लगा है। शनिवार को दोपहर भर तपाने के बाद शाम को आंशिक रूप से बादल छाए और हवाएं भी चली।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही हल्की बारिश के आसार है।

20 जून मानसून रायपुर में संभावित
अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून की रफ्तार काफी धीमी है और अभी तक मानसून केरल भी नहीं पहुंचा है, ऐसे में प्रदेश में भी मानसून विलंब हो सकता है। इसके चलते रायपुर में 16 जून को आने वाला मानसून 20 जून तक प्रवेश कर सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दोपहर को बढ़ी तपिश, शाम को बदला मौसम का मिजाज
सुबह से ही अब गर्म हवाएं चलने लगी है,जो दोपहर को तेज धूप के साथ और बढ़ जाती है,इसके साथ ही रात में भी तपिश बढ़ गई है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि स्थानीय प्रभावों से मौसम का मिजाज थोड़ा बदल रहा है और आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की वर्षा के भी आसार है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47