Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल से सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल से सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों ने की सौजन्य मुलाकात

केलो नदी के संरक्षण पर आधारित पुस्तिका ‘केलो मैय्या’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

माली समाज को भवन के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस रायगढ़ में विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने रायगढ़ की जीवन रेखा मानी जाने वाली केलो नदी के संरक्षण पर आधारित पुस्तिका ‘केलो मैय्या’ का विमोचन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने माली समाज की मांग पर उन्हें भवन के लिए 30 लाख रूपए देने की घोषणा की। साथ ही विश्वासगढ़ चर्च रायगढ़ के प्रतिनिधि सुशील कुमार गुप्ता, डीकन अजय लाल प्रणयवानी ने मुंख्यमंत्री बघेल से भेंटकर चर्च के लिये भूमि की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर रायगढ़ को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

मुख्यमंत्री से कान्य कुब्ज ब्राम्हण कल्याण समाज, क्षत्रिय राजपूत समाज, चौहान समाज, देवांगन समाज सहित कई समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक सर्वश्री प्रकाश नायक, लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47