Advertisement

प्रेग्नेंट मां ने की अपने चार बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस

बाड़मेर। BIG NEWS : राजस्थान से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ बाड़मेर में एक प्रग्नेंट मां ने अपने चार बच्चों की अनाज के ड्रम में बंद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। वहीँ सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने शनिवार को अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को अनाज के ड्रम में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। घटना के दौरान महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर (जोधपुर) गया हुआ था।

महिला के रिश्तेदार मांगीलाल ने बताया- हम लोग अलग-अलग रहते हैं। घर दूर-दूर बने हुए हैं। शनिवार सुबह उर्मिला का पति जेठाराम मजदूरी करने के लिए गया था। शाम के समय हम लोग खेत में काम कर रहे थे। जब बच्चे और उर्मिला नहीं दिखी तो घर की महिलाओं ने आवाज दी। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया तो महिलाओं ने अंदर जाकर देखा। उर्मिला फंदे पर लटकी हुई थी। जब बच्चों को ढूंढा तो वो ड्रम के अंदर बंद थे। दम घुटने से उनकी मौत हो चुकी थी। पति-पत्नी के बीच क्या हुआ, ये हमें पता नहीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पति को कॉल करके बोली थी – घर आ जाओ

जेठाराम के जीजा प्रदीप के मुताबिक उर्मिला ने शनिवार सुबह पति को खाना खिलाया था। टिफिन पैक करके दिया था। शाम को पांच बजे कॉल करके बोला था कि पिता की तबीयत ठीक नहीं है, घर आ जाओ। गांव पहुंचने पर जेठाराम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली।

मायके वालों ने दर्ज कराया हत्या का मामला

महिला के चाचा डूंगरराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी। बताया कि मेरी भतीजी को पिछले 5 साल से पति और ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। भतीजी ने इस बारे में कई बार बताया और सामाजिक स्तर पर पंचायत भी की। दामाद ने ही भतीजी उर्मिला और बच्चों का मर्डर किया है। इस बारे में मामला दर्ज कराया है। हमारी एक ही मांग है कि उचित कार्रवाई की जाए ताकि भतीजी को न्याय मिले।

पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी

मंडली थानाधिकारी कमलेश गहलोत के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। महिला की शादी 2014 में हुई थी। जब मौके पर पहुंचे तो महिला के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था और वह झोपड़े में नीचे आंगन में पड़ी थी। जबकि बच्चे अनाज के ड्रम में थे। पांचों की मौत हो चुकी थी। मायके वालों ने पति के खिलाफ मर्डर और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47