ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 June 2023: हनुमान जी की कृपा से इन 5 राशियों का खुलेगा बंद किस्मत का ताला, जानें आपके लिए कितना शुभ है आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 6 June 2023:  आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। आज देर रात 1 बजकर 53 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।  आज रात 11 बजकर 13 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।  इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 51 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। व्यक्तिगत स्तर पर की गई मेहनत कारगर साबित होगी। आप अपनी व्यापारिक योजनाएं बनाने से पहले अपने सहयोगियों से परामर्श जरूर लें। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। परिवार में सभी में अच्छा मेल-जोल रहेगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान संबंधित कोई सुखद समाचार के योग हैं। व्यापार में लाभ की संभावना है।  आप अपने आसपास घट रहीं छोटी मोटी घटनाओं पर अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचें। कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों के साथ मिल-जुल कर काम करेंगे।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर- 9

वृष राशि

आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। आप अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देंगे। आप व्यापारी हैं तो आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप नई योजनाएं बनाएंगे। जिससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी। इस दौरान किसी कारण से आपके आत्मविश्वास में कमी आने से कार्यों में रुकावट आएंगी। लेकिन आप बहुत जल्दी संभल जाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान कुछ प्रियजनों का आगमन आपके घर में होगा। जिससे खुशी का माहौल बना रहेगा।

  • लकी रंग – ब्राउन
  • लकी नंबर- 2

मिथुन राशि

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी परियोजनाएं सफल होंगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। किसी काम से कहीं की यात्रा हो सकती है। आपके परिवार में माहौल धार्मिक रहेगा। अपने व्यवहार में इस दौरान कटुता लाने से बचें आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। मित्र आपके कार्यों में सहायक बनेंगे। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य मधुर रहेगा। आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। कुछ नया कंस्ट्रक्शन करा कर अपना मकान बढ़िया बनाने का प्लान कर सकते हैं।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 5

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए नये अवसर लेकर आएगा। हर क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको नौकरी में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप कोई नई नौकरी ज्वाइन करेंगे। जिसमें आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। लेकिन आपसी समझ से सब ठीक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आएगा। आप राहत महसूस करेंगे। संतान को लेकर आप को खुशी मिलने वाली है।

  • लकी रंग – ब्राउन
  • लकी नंबर- 4
  • सिंह राशि

    आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। समाज में आपको आपके कार्यों के लिए मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ बातों को लेकर आप थोड़े उलझन में रह सकते हैं। लेकिन इसका असर आप अपने कामों पर नहीं पड़ने देंगे। आपकी दूरदर्शिता और अनुभव आपको सफलता दिलाने में सहायक रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास आपको सरकारी क्षेत्र से धन लाभ कराएंगे। निजी जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार में आपसी सहयोग सद्भावना का माहौल रहेगा। अचानक किसी रिश्तेदार का आगमन भी हो सकता है।

    • लकी रंग – गोल्डन
    • लकी नंबर- 3
    • कन्या राशि

      आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। कोई अच्छा अवसर आपके पास आ सकता है कम्युनिकेशन के माध्यम से आपको तरक्की मिलने के योग हैं। आप अपने व्यापारिक योजनाओं के लिए किसी तरह का निर्णय लेने में किसी अनुभवी व्यक्ति का परामर्श अवश्य लें। इससे आपको फायदा होगा और आपके आमदनी के लिए कई साधन मिल सकते हैं।  इस दौरान आप आलस्य से बचें।  इसकी वजह से कोई महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकता है। आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए आप अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

      mantr
      66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
      • लकी रंग – हरा
      • लकी नंबर- 7

      तुला राशि

      आज आपके लिए दिन उत्तम रहेगा। आप अपने भविष्य की कार्य योजनाएं बनाने में सफल रहेंगे। जिससे आपके तरक्की की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरी से रिलेटेड यात्रा हो सकती है। आपको परिवार के साथ टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आपके परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। किसी बड़ी चीज की खरीदारी से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। अचानक आपको कुछ ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके बारे में आपने पहले सोचा नहीं था।  दोस्तों की सहायता से आप उन समस्याओं से बाहर निकल पाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

      • लकी रंग – लाल
      • लकी नंबर- 8

      वृश्चिक राशि

      आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। अपने कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी यात्राएं नौकरी या व्यापार से लेकर हो सकती हैं। जिससे आपको नई ताजगी और जीवन में नयापन महसूस होगा। सुख शांति की प्राप्ति होगी। नई ऊर्जा का एहसास होगा। कुछ नए लोगों से भी आप मिलेंगे। आपके निजी प्रयास आपको उत्तम परिणाम प्रदान करेंगे। सरकारी क्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे परिवार का सपोर्ट रहेगा।  संतान की सफलता से आपको ख़ुशी मिलेगी।

      • लकी रंग – मैरून
      • लकी नंबर- 3

      धनु राशि

      आपके लिए आज का दिन तरक्की लाने वाला है। व्यापार जगत के लोगों के लिए अच्छी स्थितियों का निर्माण होगा नए लोगों के संपर्क से व्यापार बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।  इस दौरान आर्थिक रूप से आप उन्नति करेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आपके मन में धार्मिक विचारों के प्रति लगाव रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान समय पर करें नौकरी में बदलाव तथा सैलरी में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

      • लकी रंग – पीच
      • लकी नंबर- 9

      मकर राशि

      आज आपका दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। आप दोस्तों के साथ कहीं जाने की लंबी प्लानिंग करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल संयोग है। जो छात्र हायर स्टडी के लिए बाहर जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होने के योग हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।  आप अपने जीवनसाथी के साथ आज कहीं खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई फंक्शन हो सकता है। घर में नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने व्यवहार से परिवार में संतुलन बनाकर चलेंगे। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

      • लकी रंग – काला
      • लकी नंबर- 7

      कुंभ राशि

      आपके लिए आज का दिन लकी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी। आपको आपकी नौकरी में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें। इस दौरान किन्हीं कारणों से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। समझदारी से खर्च करें। आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। जिससे आपको अच्छे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके स्वभाव में आज सकारात्मक बदलाव आएगा। जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ की संभावना है। बिज़नेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

      • लकी रंग – पीला
      • लकी नंबर- 9

      मीन राशि

      आज आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिलेगी। व्यापार को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान धन लाभ के साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी। यह खर्च संतान की पढ़ाई को लेकर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं का हल निकलेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें कोई समस्या हो सकती है। कोर्ट कचहरी का कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ मिलकर अच्छा दिन बिताएंगे। आपकी संतान कहीं बाहर पढ़ने के लिए जा सकते हैं।

      • लकी रंग – सैफरन
      • लकी नंबर- 3
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!