छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बलरामपुर जिला के सनावल क्षेत्र में किया अंतर्राज्यीय पुल का शिलान्यास…….

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बलरामपुर जिला के सनावल क्षेत्र में किया अंतर्राज्यीय पुल का शिलान्यास।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बलरामपुर// ब्यूरो रिपोर्ट //अनिल यादव:- बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखण्ड के सनावल में पहुंचे गृहमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू जहां उन्होंने अंतर्राज्यीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।तथा विभिन्न विभागों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार का गायन हुआ। गृहमंत्री ने सनावल हाईस्कूल ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित किया।
इस दौरान क्षेत्रिय विधायक बृहस्पति सिंह, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत CEO रेना जमील सहित जिले के सभी अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा आस पास क्षेत्रों के जनसैलाब भी अधिक संख्या में मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ के गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू आज सोमवार को बलरामपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कन्हर नदी और पांगन नदी पर बनने वाले अंतर्राज्यीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया और जनसभा को भी संबोधित किया। अपने तय कार्यक्रम के बाद वह जिले से रवाना हो गए।
रामचन्द्र पुर धौली – बालचौरा मार्ग में कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य पचावल एवं त्रिशूली के बीच पांगन नदी पर टुटे पुलिया का निर्माण कार्य होगा इससे सनावल पचावल और त्रिशूल क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सुविधा होगी. 21 करोड़ रूपए की लागत से दोनों पुल का निर्माण होगा।
बलरामपुर के सनावल दौरे पर पहुंचे गृह एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुधन विकास विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मत्स्य पालन विभाग सहित पुलिस विभाग की तरफ से प्रदर्शनी लगाई गई सभी स्टाल का अवलोकन निरीक्षण किया साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया।