Advertisement

IND vs PAK: इस दिन होंगे भारत और पाकिस्तान आमने-सामने, देखें विश्व कप 2023 का क्या हो सकता है पूरा शेड्यूल

World Cup 2023 Schedule IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बिच मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार होता है। आखिर वो इंतजार खत्म हो गया है। 15 ऑक्टूबर में भारत और पाकिस्तान के बिच मैच खेला जाएगा। बता दें कि विश्व कप 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आईसीसी जल्द ही इसके शेड्यूल की घोषणा कर सकता है। इस पर फाइनल मुहर लगनी अभी बाकी है। वो इसलिए क्योंकि BCCI ने अभी सिर्फ ड्राफ्ट शेड्यूल ICC को सौंपा है, जो अपने फाइनल रूप में तब आएगा जब सभी सदस्य देश उस पर रजामंदी जता देंगे।एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच खेला जा सकता है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकती है।

विश्व कप के पहला मैच 5 अक्टूबर को खेला जा सकता है। क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। इस मुकाबला का अहमदाबाद में आयोजन होगा। टीम इंडिया टूर्नामेंट में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकती है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर को चेन्नई में मैच खेला जा सकता है। इसके बाद भारत का सामना अफगानिस्तान से 11 अक्टूबर को हो सकता है। यह मुकाबला दिल्ली में आयोजित होगा। भारत का बांग्लादेश से 19 अक्टूबर को सामना हो सकता है। यह मैच पुणे के लिए शेड्यूल हो सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

15 अक्टूबर को भारत-पाक, सबसे बड़े मैदान पर लगेगी ‘आग’!
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने लीग मुकाबले पाकिस्तान की टीम भारत के 5 शहरों में खेलेगी। इन 5 शहरों में एक शहर तो अहमदाबाद ही होगा, जहां 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना तय है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए दुनिया के सबसे बड़े मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम से बेहतर वेन्यू हो भी नहीं सकता था।

गौरतलब है कि भारत को 2014 के बाद आईसीसी के खिताबी मुकाबले में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2014 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वनडे विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्व कप 2016 के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल और विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल :

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान – 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान – 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश – 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड – 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड – 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम क्वालीफायर टीम – 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 5 नवंबर, कोलकाता
भारत बनाम क्वालीफायर टीम – 11 नवंबर, बैंगलोर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47