Advertisement

गरियाबद नवपदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने मीडियाकर्मियों से परिचयात्मक मुलाकात की

गरियाबद नवपदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने मीडियाकर्मियों से परिचयात्मक मुलाकात की

समाज के सभी वर्गो के लिए मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान कलेक्टर छिकारा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

गरियाबंद/कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से मेल मुलाकात एवं परिचयात्मक बैठक लेकर रूबरू हुए और सभी पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिले की विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के भले के लिए मीडिया अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मीडिया की भूमिका यथार्थ सूचना प्रदायक एजेंसी के रूप में होनी चाहिए। मीडिया द्वारा ही समाज को पूरे विश्व एवं प्रदेश व जिले में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है। इसलिए मीडिया का प्रयास होना चाहिए कि ये जानकारियां यथार्थ परख हो। मीडिया का प्रस्तुतीकरण ऐसा होना चाहिए जो समाज का मार्गदर्शन कर सकेें। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों से आशा व्यक्त की। वे हमेशा की तरह जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी अपने मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। ताकि जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का बेहतर तरीके से लाभ मिले। उन्होंने पत्रकारों से जिले के विकास को और बेहतर गति मिले इस संबंध में भी चर्चा की। पत्रकारों ने इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं की ओर कलेक्टर को अवगत कराया। परिचयात्मक बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश भोई, जिला जनसम्पर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार सहित विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकार गण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM