Advertisement

भू-अर्जन के मामलों का शीघ्रता से करें निराकरण:-कलेक्टर एक्का

भू-अर्जन के मामलों का शीघ्रता से करें निराकरण:-कलेक्टर एक्का

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मनोज यादव/न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गोधन न्याय योजना, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, हाट-बाजार क्लिनिक, बेरोजगारी भत्ता, मिलेट मिशन, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड योजना के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जन चौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए हितग्राही वार जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भू-अर्जन के मामलों को संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करें।
बैठक में कलेक्टर एक्का ने गोधन न्याय योजना की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए गौठानवार गोबर खरीदी की मात्रा, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तथा उठाव, भुगतान एवं स्वावलंबी गौठानों में संचालित मल्टीएक्टीविटी की जानकारी ली तथा सक्रिय विक्रेताओं के प्रतिशत और गौठानों में अधिक से अधिक गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में गोमूत्र खरीदी करने वाले गौठानों एवं स्व-सहायता समूह और नियमित गोमूत्र बिक्री करने वाले पशुपालकों की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री एक्का ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की समीक्षा करते हुए दवाओं के विक्रय तथा उपभोक्ताओं की संख्या के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत संचालित हाट बाजारों और मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर एक्का ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन तथा मोबाईल मेडिकल यूनिट में संचालित वाहनों तथा मरीजों की संख्या की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त बेरोजगारी भत्ता आवेदनों के विरूद्ध स्वीकृत आवेदनों की जानकारी ली तथा लंबित आवेदनों को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने आयुष्मान कार्ड के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लगाए जाने वाले कैंप, बनाए जा रहे कार्डों की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने चिरायु योजना की समीक्षा करते हुए कुल चिन्हांकित मरीजों के विरुद्ध उपचारित मरीजों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने नगरी निकायों में जल आवर्धन योजना की प्रगति की जानकारी ली उन्होंने नल-जल योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार के प्रगति की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत घर घर शौचालय अभियान के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर आर.एन.पाण्डेय, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सर्व नगर पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47