Advertisement

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

रायपुर : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने अधिकारियों को दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गत बुधवार को बेमेतरा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने 2023-24 के बजट में सम्मिलित सड़क निर्माण कार्य के तहत पूर्ण, अपूर्ण, और प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बजट एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय अनुपूरक बजट में सम्मिलित कार्यों की प्राक्कलन की स्थिति की जानकारी ली।
लोक निर्माण मंत्री साहू ने जिले के निर्माणाधीन निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से एवं समय सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही साहू ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ई-श्रेणी पंजीयन, प्रगतिरत कार्य, दिए गए कार्यों इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी और कलेक्टर को समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों सहित अन्य विभिन्न कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।श्री साहू ने जिले के ब्रिज निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना इत्यादि अन्य विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में स्थानीय विधायक आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47