Advertisement

देश में मानसून अब वापसी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कई राज्यों में बारिश से जुड़े हादसे जारी

देश में मानसून अब वापसी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कई राज्यों में बारिश से जुड़े हादसे जारी हैं। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में शनिवार को तेज बारिश के बाद उफनते नाले में एक कार बह गई। हादसे में ओडिशा के एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। सभी लोग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर जा रहे थे।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसों में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। राज्य में आज भी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और बीजापुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास लगातार लैंडस्लाइड हो रही है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सुबह 9 बजे तक यात्रा रोक दी है। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। लैंडस्लाइड रुकने के बाद जायजा लिया जाएगा और इसके बाद यात्रा दोबारा शुरू करने पर फैसला होगा।

इधर दो दिन की देरी से मानसून राजस्थान से विदा होने लगा है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी राजस्थान से मानसून की सामान्य विदाई तारीख 17 सितंबर है, लेकिन इस बार 19 सितंबर विदाई शुरू हुई। अगले 3-4 दिनों में पंजाब और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो जाएगा। मानसून की वापसी का मतलब इन इलाकों में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57