Advertisement

सीजीपएससी परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव……..

सीजीपएससी परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर/रामनुजगंज :-सीजीपएससी परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सीजीपीएससी 2021 के रिजल्ट को लेकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव करने जा रही है । जिसमें दक्षिण बेंगलुरु लोकसभा के सांसद और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे । भाजयुमो जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वर्तमान प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सीजीपीएससी में हुए घोटाले को लेकर बलरामपुर के हजारों युवा इस घेराव में शामिल होंगे ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अश्विनी ने प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया है कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग को छलने का काम किया है जिसमें युवा वर्ग भी शामिल है । पीएसी घोटाला महाघोटाला बनकर सामने आया है उन्होंने कहा कि मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी के चयन को लेकर एक बड़ा विवाद एवं संदेह सामने आया है । आयोग के चेयरमैन के पुत्र का चयन बिना किसी उपनाम के जारी करना संदेहास्पद है । इस तरह टॉप 20 में चयनित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा राजनीतिक दल के सदस्यों के रिश्तेदारों का नाम भी इस सूची में शामिल है , उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के बच्चों तथा राजनीतिक दल के सदस्यों के रिश्तेदारों का चयन आम बात हो सकती है किंतु टॉप 20 में उनके ही रिश्तेदार का चयन होना असामान्य है । जिसको लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2021 परिणाम में जितने भी उम्मीदवारों की नियुक्ति संदेहास्पद है उनकी पारदर्शिता से जांच न्यायालय के रिटायर जज से कराए जाने एवं जांच पूरी होने तक उनकी नियुक्ति पर रोका लगाए जाने के मांग को लेकर19 जून को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47