Advertisement

रिंग रोड स्तिथ स्पा सेंटर पर सरगुजा पुलिस की दबिश, वैध दस्तावेज नहीं होने पर अग्रिम आदेश तक के लिए कराए गए बंद…………

रिंग रोड स्तिथ स्पा सेंटर पर सरगुजा पुलिस की दबिश, वैध दस्तावेज नहीं होने पर अग्रिम आदेश तक के लिए कराए गए बंद
बिना वैध दस्तावेज के स्पा सेंटर के पुनः संचालन पर सरगुजा पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही
अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु श्रम विभाग एवं नगर निगम को दी गई सुचना

शहर के रिंग रोड स्तिथ नेचुरल वेलनेस स्पा सेंटर के पुनः संचालन के सम्बन्ध मे शिकायत सरगुजा पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.)के निर्देशन में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटर के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज एवं स्पा सेंटर मे नियमो के पालन की जाँच हेतु दिशा निर्देश पुलिस टीम को दिए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.),के नेतृत्व मे संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कोतवाली थाना अंतर्गत नेचुरल वेलनेस स्पा सेंटर मे औचक जांच की गई, औचक जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा वीडियोग्राफी कराई गई जिसमे स्पा सेंटर मे कार्यरत युवतियों द्वारा कुछ ग्राहकों को स्पा दिया जा रहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटर के संचालक से स्पा के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज, लाइसेंस की मांग कि गई जो संचालक द्वारा किसी ओराकरके विधायक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जो संयुक्त टीम द्वारा स्पा सेंटर को सीलबंद किया गया एवं स्पा सेंटरो मे कार्यरत महिला कर्मचारियों से स्पा सेंटर के सम्बन्ध मे गहन पूछताछ की गई एवं महिला कर्मचारियों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए, एवं स्पा सेंटर के सम्बन्ध मे किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गए, स्पा सेंटर संचालन के सम्बन्ध मे वैध लाइसेंस ना होने पर श्रम विभाग एवं नगर निगम द्वारा संचालक को नोटिस देकर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

संयुक्त कार्यवाही के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन,उप निरीक्षक अनीता आयाम, प्रधान आरक्षक छात्रपाल सिंह, श्रम विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस टीम शामिल रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47