Advertisement

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में रायपुर,दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां रात और दिन दोनों समय तापमान में बढ़ोत्तरी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग द्वारा आगामी 2 दिनों के लिए रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद जिले में भीषण लू चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 19 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है लेकिन अब मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकुल है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 21 जून तक मानसून की छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते से एंट्री हो जाएगी और 24 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47