Advertisement

माली एवं वाटर मेन के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित

माली एवं वाटर मेन के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित

जिला न्यायालय में 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कार्यालय न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय बेमेतरा अन्तर्गत आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी माली एवं वाटर मेन के एक-एक पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। आवेदन पत्र संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे, पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र 10 जुलाई 2023 की संध्या 5 बजे तक बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम एवं आवेदक का वर्ग लिखा हो, कार्यालय न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बेमेतरा के पते में रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे जा सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। 10 जुलाई की संध्या 5 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। डाक के विलम्ब के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार रहेगा। आवेदन के साथ जन्मतिथि के संबंध में प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, स्थाई निवास प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण-पत्र (शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थानों में कार्यरत शासकीय सेवकों को छोड़कर), दिव्यांगता प्रमाण-पत्र इत्यादि प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन पत्र में उल्लेखित क्रमानुसार संलग्न करना अनिवार्य होगा। विज्ञापन के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन का प्रारुप जिला न्यायालय की वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/bemetara से प्राप्त किया जा सकता हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47