Advertisement

तमिलनाडु के कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा नेता सूर्या की गिरफ्तारी को उचित बताया

तमिलनाडु के कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा नेता सूर्या की गिरफ्तारी को उचित बताया

उमेश प्रधान न्यूज रिपोर्टर,कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के.एस. अलागिरी ने रविवार को प्रदेश भाजाप के नेता एस.जे. सूर्या की गिरफ्तारी को उचित ठहराया और उनका बचाव करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर सवाल उठाया। सूर्या को मदुरई के सांसद सू वेंकटेशन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में लोग मानहानिकारक पोस्ट और ट्वीट करना अपनी पार्टी के काम का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय वित्त मंत्री उस व्यक्ति की गिरफ्तारी की निंदा कर रही हैं जो बेहद ओछे ट्वीट करता है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

अलागिरी यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पी. कक्कन की 116वीं जयंती पर स्मृति भाषण के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आधी रात को मंत्री को गिरफ्तार करने की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि वह देशद्रोही नहीं हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां किसी भी ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकती हैं जो भारत की संप्रभुता के खिलाफ बोलता है या जो दुश्मनों की श्रेणी में शामिल हो गया है और जो हथियारों की तस्करी करता है और आतंकवादी है उसे भी आधी रात को बिना सूचना के गिरफ्तार किया जा सकता है।

हालांकि, उन्होंने सेंथिल बालाजी जैसे निर्वाचित प्रतिनिधि को 18 घंटे तक पूछताछ करने के बाद और उन्हें अपने वकील तक पहुंच की अनुमति दिए बिना आधी रात को गिरफ्तार करने की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाया।

उन्होंने पूछा कि बालाजी गद्दार थे या देशद्रोही?

कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा कि देश की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ यौन दुराचार का आरोप लगाने के बाद भी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा सांसद को सुरक्षा दी गई है, वहीं एक गैर-भाजपा जनप्रतिनिधि के साथ कुत्ते जैसा व्यवहार किया गया और कांग्रेस इस तरह के भेदभाव का पुरजोर विरोध करती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के सेंथिल बालाजी को कैबिनेट में बनाए रखने के अनुरोध का तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा विरोध किए जाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अमित शाह (वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री) को उनकी गिरफ्तारी के बावजूद राज्य में मंत्री के रूप में बनाए रखा था

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47