Advertisement

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत…जल्द होगी प्री मॉनसून की एंट्री..!!

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेशवासियों को 2 दिन बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बाद प्रदेश में प्री मॉनसून की एंट्री हो जाएगी । आंकड़ों के अनुसार रविवार को पिछले तीस वर्षों में रायपुर के औसत तापमान से सात डिग्री तक ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी औसत से पांच डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, प्रदेशभर के औसत तापमान में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। वहीं, अगले दाे दिनों तक गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। जबकि दो दिनों के बाद प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना। इसी बीच रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सक्ती और रायगढ़ में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की वर्षा भी देखने को मिली।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47