ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को आंदोलन नहीं हिंसा करने की ट्रेनिग देती है : कांग्रेस

रायपुर । भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता मारपीट की घटना का निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के मौजूदगी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर रहे थे मारपीट कर रहे थे भाजयुमो के गुंडागर्दी के कारण थानेदार को गंभीर चोट आया है। कई अधिकारी जवान चोटिल हुए हैं दुर्भाग्य की बात है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव इस घटना के लिए जिम्मेदार भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर संगठनात्मक कार्यवाही करने के बजाये उनका आभार व्यक्त कर रहे उनके इस हिंसात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं निंदनीय है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि असल मायने में भाजपा को लोकतंत्र के मायने नहीं मालूम लोकतंत्र में आवाज उठाई जाती है जो अहिंसात्मक आंदोलन होता है लेकिन भाजपा जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती जिनका मकसद डरा धमका कर हिंसा कर वैमनस्यता फैलाना है वहीं भाजपा के आंदोलन में दिखता है यह पहला आंदोलन नहीं है जब भाजपा के कार्यकर्ता नेताओं ने गुंडागर्दी की हो इसके पहले भी जितने भी आंदोलन भाजपा के द्वारा किए गए हैं आंदोलन की आड़ में हिंसा ही किया गया है सरकारी संपत्तियों को तोड़ा गया है अधिकारियों को धमकाया गया है और कई दफा तो भाजपा के नेता सार्वजनिक मंचों के माध्यम से भी अधिकारी कर्मचारियों को धमकाते रहे हैं यह भाजपा का संस्कार है अरुण साव को भाजयुमो के इस हरकत के लिए प्रदेश की जनता और पुलिस विभाग से माफी मांगनी चाहिए और जिम्मेदार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिन कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया उस पर कार्यवाही करनी चाहिए।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!