Advertisement

सैमसंग एम34 5जी स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 20 हजार से कम है कीमत

सैमसंग एम34 5जी स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 20 हजार से कम है कीमत

केशरी साहू न्यूज रिपोर्टर,सैमसंग एम34 5जी स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने जा रहा है। इंडस्ट्री के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि सैमसंग एम34 5जी स्मार्टफोन के 50 मेगापिक्सल (एमपी) कैमरा और 120एचजेड सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ भारत में जुलाई की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है। इस दमदार फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि त्योहारी सीजन से पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी की सबसे बड़ी मध्य-सेगमेंट पेशकश में से एक के रूप में जाना जाने वाला, गैलेक्सी एम34 5जी युवा ग्रहाकों को टारगेट करने वाले प्रीमियम फीचर्स की एक श्रृंखला के साथ आएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गैलेक्सी एम34 5जी में कम रोशनी में फोटोग्राफी के लिए एडवांस फीचर्स के साथ 50एमपी का कैमरा होगा। फोन के सुपर स्टेडी ओआईएस हार्डवेयर के साथ आने की भी उम्मीद है, ताकि कस्टमर घुमने फिरने के दौरान शानदार वीडियो कैमरे में कैद कर सकें।

सूत्रों ने बताया कि गैलेक्सी एम34 5जी के 120एचजेड सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 6000 एमएएच बैटरी के साथ आने की संभावना है। गैलेक्सी एम34 5जी के लॉन्च के साथ, सैमसंग के पास इस साल भारत में प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन की एक शानदार लाइन-अप होने की संभावना है।

2019 में लॉन्च की गई, इंडिया-स्पेसिफिक एम सीरीज को मिलेनियल और जेनरेशन जेड कस्टमर के लिए डिजाइन किया गया है। गैलेक्सी एम सीरीज की सफलता ने सैमसंग को देश में टॉप स्मार्टफोन निर्माता के रूप में उभरने में मदद की है।

इससे दक्षिण कोरियाई कंपनी को देश में अपने 5जी नेतृत्व को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57