Advertisement

हाथियों ने चरवाहे को बेरहमी से कुचला, मौके पर मौत, जंगल में मिला शव

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाथियों के दल ने जंगल में एक चरवाहे को बेरहमी से कुचलकर मार डाला। मृतक का नाम परमेश्वर यादव बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे। वन अमला और विधायक ने रातभर शव को ढूंढा, लेकिन बारिश और अंधेरे के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार सुबह होने पर चरवाहे के शव को बरामद किया गया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम महावीरगंज निवासी चरवाहा परमेश्वर यादव रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकपुर रामपुर के जंगल में गुरुवार को बकरी चराने गया था, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। इस दौरान बारिश भी शुरु हो गई, तभी हाथियों के दल ने परमेश्वर यादव को घेर लिया और बेरहमी कुचल दिया। इससे चरवाहे की मौत हो गई। मृतक के पैरों में चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।दरअसल, इंसानों और वन्यजीव के बीच संघर्ष की स्थिति लगातार इस क्षेत्र में बनी रहती है। रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत बीते कुछ दिनों से बड़ी संख्या में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह दल कनकपुर रामपुर के आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है। रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्यमार्ग के किनारे भी गुरुवार की शाम को हाथियों के दल को देखा गया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47