Advertisement

नहीं रहे बीजेपी विधायक…देर रात ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

रायपुर।  दुर्ग शहर से एक दुःखद खबर आई है यहाँ के वैशाली नगर के भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल चल रहा था। गुरुवार देर रात करीब 2 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कल शाम से ही उनकी हालत नाजुक बताया जा रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने दी।

बता दें कि विधायक विद्या रतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। वर्तमान में वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक थे। इससे पहले वे भिलाई नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विधायक विद्यारतन भसीन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फरवरी के महीने में भी विधायक विद्यारतन भसीन की तबियत काफी बिगड़ गई थी। उनके ब्रेन में खून का थक्का (ब्लड क्लॉटिंग) जम गया था। उस वक्त उन्हें इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी एक बार फिर तबियत बिगड़ने पर 10 दिन पहले ही उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शहर व भाजपा संगठन में शोक की लहर है। आज भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47