छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भाजपा नेता सड़क हादसे का शिकार : आमने-सामने से भिड़े दो कार, वाहनों के उड़े परखच्चे

कोरबा। वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि,भाजपा नेता की कार और एक अन्य कर में शुक्रवार रात आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना के वक्त केदारनाथ अग्रवाल गाड़ी में सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसे में भाजपा नेता समेत गाड़ी में सवार अन्य सभी सलामत हैं। दुर्घटना में सभी को थोड़ी बहुत चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सीएसईबी कॉलोनी जूनियर क्लब के पास कल देर रात करीब 1 बजे दो कार में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक कार डिवाइडर से भी जा टकराई। दोनों वाहनों के टकराते ही एयर बैग खुल गए, जिससे कार में सवार लोगों की जान बाल-बाल बच गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों और भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल को चोटें आई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि, दोनों वाहनों में इतना जबरदस्त भिड़ंत हुआ की दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस पहुंची मौके पहुंची और दोनों वाहनों को क्रेन के माध्यम से दर्री थाना पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!