Advertisement

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे की गणेश विसर्जन के दौरान उपद्रवी युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और जमकर पिटाई कर दी

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे की गणेश विसर्जन के दौरान उपद्रवी युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और जमकर पिटाई कर दी। युवकों ने ट्रेनी डीएसपी की निजी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। विवाद ट्रेनी डीएसपी की कार को साइड देने को लेकर हुआ था।

मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। ट्रेनी डीएसपी कुर्रे बीती रात दरिमा थाने से अंबिकापुर लौट रहे थे। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे (ट्रेनी डीएसपी) बीती रात करीब 10 बजे दरिमा से अंबिकापुर आ रहे थे। अंबिकापुर मार्ग में कंठी और जगदीशपुर के बीच DJ के साथ गणेश विसर्जन की झांकी और जुलूस के कारण मार्ग बाधित था।

जब डीएसपी ने गाड़ी को साइड देने के लिए कहा तो विसर्जन में शामिल युवक उनसे उलझ गए और बहस करने लगे।

विवाद बढ़ने पर हमला, गाड़ी में भी तोड़फोड़

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डीएसपी निशांत कुर्रे से विवाद बढ़ने पर दर्जनभर युवकों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। उपद्रवियों ने उनकी निजी कार में भी तोड़फोड़ की। कार के शीशे फोड़ दिए और वाहन को काफी नुकसान पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर मणिपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी कर हमले में शामिल 6 मुख्य आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की खोजबीन कर रही है।

SDOP बोले-समझाइश देने पर पीटा

अंबिकापुर SDOP राकेश बघेल ने बताया कि दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे बीती रात भ्रमण में थे। उन्होंने डीजे के कारण रास्ता ब्लॉक देखा तो गणेश विसर्जन में शामिल युवकों को समझाइश देने की कोशिश की। इस दौरान युवकों ने उनपर हमला कर दिया।

SDOP ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47