Advertisement

गणेशोत्सव के समापन के साथ राजधानी रायपुर में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी

गणेशोत्सव के समापन के साथ राजधानी रायपुर में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। बुधवार को दिनभर हुई बारिश के बीच भी श्रद्धालु उत्साह और आस्था के साथ महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पहुंचे।

नगर निगम रायपुर की ओर से बनाए गए विसर्जन कुंड में रात तक 442 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इनमें 368 छोटी और 74 बड़ी प्रतिमाएं शामिल हैं।

महादेवघाट के पास जोन क्रमांक 8 क्षेत्र में बनाए गए विसर्जन कुंड में सुबह से ही प्रतिमाएं लेकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई।

श्रद्धालुओं ने पहले प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधि-विधान से गणपति बप्पा को विदाई दी। विसर्जन के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे भी गूंजते रहे।

बारिश के बीच भी जारी रहा विसर्जन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नगर निगम ने प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए महादेवघाट के पास विशेष कुंड तैयार किया है। यहां श्रद्धालुओं को सीधे नदी में प्रतिमा विसर्जित करने के बजाय निर्धारित कुंड में विसर्जन की सुविधा दी जा रही है। छोटी और बड़ी प्रतिमाओं के अनुसार निगम की टीम व्यवस्था संभाल रही है। बारिश के बीच भी विसर्जन की प्रक्रिया लगातार चलती रही।

निगम अधिकारी मौके पर कर रहे निगरानी

महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर विसर्जन कुंड की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जोन क्रमांक- 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

टीम श्रद्धालुओं की आवाजाही और प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था पर नजर रख रही है। निगम के मुताबिक रात तक 442 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने के साथ विसर्जन की प्रक्रिया भी लगातार चलती रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47