Advertisement

महाकाल भक्तों के लिए अच्छी खबर : उज्जैन के रहवासियों लिए इस दिन से शुरू होगा पृथक द्वार

उज्जैन। उज्जैन वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जुलाई से उन्हें आधारकार्ड दिखाकर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश मिल सकेगा। जल्द ही होने वाली प्रबंध समिति की बैठक में तारीख और पृथक द्वार दोनों तय हो जाएंगे। उज्जैन शहर के नागरिक आधारकार्ड दिखाकर महाकाल मंदिर में पृथक द्वार से दर्शन कर सकेंगे।

कई दिन से चल रही कवायद के बीच महाकाल भक्तों के लिए उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने शुक्रवार को बड़ी खुशखबरी दी। टटवाल ने बताया कि सावन में जुलाई से उज्जैन में रहने वाले लोग अपना आधारकार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए एक गेट अलग होगा। इस प्रवेश द्वार का नगर द्वार नाम रखा जा सकता है। महापौर ने बताया कि तारीख का ऐलान जल्द ही होने वाली मंदिर प्रबंध समिति के बैठक में तय कर लेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस व्यवस्था के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने स्वीकृति पहले ही दे दी थी। शुक्रवार को हुई बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल सहित कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम शामिल हुए थे। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल ने उज्जैन शहर के नागरिकों के लिए पृथक से दर्शन व्यवस्था किए जाने के लिए प्रस्ताव रखा था। इसमें शहर के लोगों को दर्शन के लिए परिचय पत्र के आधार पर मंदिर में अलग द्वार के माध्यम से प्रवेश दिया जाए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47