Advertisement

किसानों से रासायनिक उर्वरकों के उठाव की अपील : सहकारी समितियों में उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण

रायपुर.कृषि विभाग ने खरीफ सीजन 2021 के लिए किसानों से अपनी आवश्यकता के अनुरूप रासायनिक उर्वरकों का उठाव सहकारी समितियों से करने की अपील की है। खरीफ सीजन की डिमांड के अनुरूप सहकारी समितियों में सभी प्रकार के उर्वरकों का भण्डारण कराया जा रहा है। राज्य में खरीफ सीजन 2021 के तहत कुल 11 लाख 75 हजार मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की डिमांड को देखते हुए अब तक सोसायटियों में 2 लाख 68 हजार 700 तथ निजी क्षेत्र में 4 लाख 77 हजार 318 मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरक का भण्डारण कराया जा चुका है, जो कि इस साल की डिमांड का लगभग 63 फीसद है।
सहकारी एवं निजी क्षेत्र में अब तक 3 लाख 17 हजार 350 टन यूरिया, एक लाख 27 हजार 99 टन एसएसपी, 61 हजार 937 मेेट्रिक टन पोटाश, एक लाख 52 हजार 91 टन डीएपी, 86 हजार 314 मेट्रिक टन एनपीके तथा 1227 टन अन्य रासायनिक उर्वरक का भण्डारण कराया गया है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सहकारी समितियों एवं निजी क्षेत्रों से कुल एक लाख एक हजार 562 टन खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 47363 मेट्रिक टन, एसएसपी 14432 टन, पोटाश 7987 टन, डीएपी 25703 टन, एनपीके 6084 टन शामिल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47