Advertisement

जिला निर्वाचन कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के पदों हेतु दावा-आपत्ति उपरांत अंतिम पात्र आवेदकों की सूची जारी……..

जिला निर्वाचन कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के पदों हेतु दावा-आपत्ति उपरांत अंतिम पात्र आवेदकों की सूची जारी
मेरिट सूची पर दावा-आपत्ति 3 जुलाई तक कर सकते हैं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर 30 जून 2023/ संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय हेतु सहायक ग्रेड-03 के संविदा एकमुश्त वेतन पर 05 पद एवं कलेक्टर दर पर भृत्य के 05 पद हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत 20 जून 2023 को पात्र एवं अपात्र की सूची में दावा-आपत्ति हेतु प्रकाशित की गई थी।
प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित 26 जून 2023 तक सहायक ग्रेड-03 पद हेतु कुल 23 दावा-आपत्तिकर्ताओं द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। भृत्य पद हेतु केवल 02 आवेदकों द्वारा दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया गया। निराकरण पश्चात अंतिम पात्र आवेदकों की सूची तथा मेरिट सूची भी प्रकाशित की गई है। उक्त सूची देखन www.surguja.gov.in में अवलोकन कर सकते हैं। मेरिट सूची पर किसी प्रकार की दावा-आपत्ति हो तो 3 जुलाई 2023 सायं 05.00 बजे व्यक्तिगत रूप से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57