Advertisement

सायबर सेल टीम एवं कंडरका पुलिस ने 120 पौवा अंग्रेजी/देशी शराब किया जप्त

सायबर सेल टीम एवं कंडरका पुलिस ने 120 पौवा अंग्रेजी/देशी शराब किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, एसडीओपी बेमेतरा एवं साइबर सेल नोडल अधिकारी मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके तहत 1 जुलाई को पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। ग्राम भिंभौरी बाजार चौक चिखना दुकान के सामने कौशल कुमार साहू पिता स्व . शरद साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम भिंभौर बाजार चौक, चौकी कंडरका थाना बेरला से 60 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब कीमती 7200 रूपये एवं 60 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब कीमती 6600 रूपये, कुल जुमला 120 पौवा अंग्रेजी/देशी मशाल शराब कीमती 13800 रुपये को जप्त कर कार्यावाही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी कंडरका सउनि डीएल सोना, सउनि दिनेशचंद शर्मा, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविंद शर्मा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, प्र.आर. भूषण प्रसाद ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, विनोद पात्रे, राजेन्द्र जायसवाल, राजेश धुव्र, नन्दुराम ध्रुव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47