Advertisement

आज रायपुर आएंगे अमित शाह, रात को तैयार होगा भाजपा के चुनावी एक्शन का प्लान, बड़े नेताओं से बंद कमरे में होगी चर्चा

रायपुर।  देश के गृह मंत्री अमित शाह रायपुर आ रहे हैं। बुधवार को शाम 6:30 से 7:00 बजे के आसपास अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वो भाजपा के प्रदेश कार्यालय जाएंगे। यहां अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठक होनी है। आज की रात छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी एक्शन प्लान तैयार कर लिया जाएगा।

जिसमें तय होगा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किन मुद्दों और किस अंदाज में जनता के बीच जाने वाली है। अमित शाह कई तरह के फीडबैक पहले ही हासिल कर चुके हैं। अपनी रणनीति लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। प्रदेश के नेताओं से भी वह स्थानीय मसलों पर बातचीत करेंगे। कांग्रेस को सियासी दंगल में पटखनी देने के लिए शाह अपने अंदाज में सियासी गणित की क्लास लेंगे।

शाम 7:00 से 8:00 तक अमित शाह रायपुर पहुंचने के बाद कार्यालय में रेस्ट करेंगे। 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बंद कमरे में बैठक होगी। बैठक का एजेंडा क्या होगा इसकी जानकारी अमित शाह और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रभारी ओम माथुर को है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और कुछ सांसद- भाजपा विधायक शामिल होंगे। संगठन के चुनिंदा नेताओं को इस बैठक में बुलाया गया है। बड़े नेताओं से अमित शाह की चर्चा देर रात तक चल सकती है। अमित शाह प्रदेश कार्यालय में ही रात बिताएंगे और सुबह 11:00 बजे के आसपास उनके दिल्ली लौटने का कार्यक्रम तय है।

अमित शाह के दौरे की वजह से प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है। गृहमंत्री को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश कार्यालय को छावनी में तब्दील किया गया है। आने-जाने वालों पर निगरानी भी रखी जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घोषणापत्र पर भी होगी बात

अमित शाह की इस बैठक में साल 2023 के विधानसभा चुनावों के घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस बार अपने घोषणा पत्र पर BJP फोकस कर रही है ताकि वोटर्स के बीच एक मजबूत वोट अपील पहुंच सके। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा होगी।

ओम माथुर ने क्या कहा…

अमित शाह की बैठक को लेकर ओम माथुर ने कहा- चुनावी दौर शुरू है। भाजपा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर काम कर रही है। सभी बड़े नेताओं से चर्चा होगी। अरुण साव ने कहा, देश के गृहमंत्री आ रहे हैं, पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी उनका आना हमारे लिए गौरव की बात है।

अमित शाह का टारगेट है छत्तीसगढ़

पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा ने लोकसभा 2024 की तैयारी में है। भाजपा का टारगेट 400 सीट पर जीत हासिल करना है। इसमें भाजपा 160 सीटों को कमजोर मान रही है। इन सीटों पर जीत के लिए रणनीति तैयार की गई है। कमजोर सीटें जिताने की जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के जिम्मे है।

इस बीच छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होना है। अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच प्रदेशों और वहां की सीटों का बंटवारा हुआ है। तय किया गया है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, उत्तराखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित मैदानी हिस्से में मुख्य रूप से अमित शाह प्रचार करेंगे। जबकि, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित अन्य हिस्सा जेपी नड्डा के जिम्मे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47