Advertisement

राहुल गांधी की याचिका रद्द होना दुर्भाग्यजनक : भूपेश

राहुल गांधी को लोकसभा जाने से रोकने के लिये षडयंत्र रचा : सिंहदेव

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका गुजरात हाईकोर्ट द्वारा निरस्त करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष धरना देकर सत्याग्रह किया। इस धरना सत्याग्रह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी चंदन यादव शामिल हुये।धरना सत्याग्रह को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ने का काम किया। उन्होंने सच्चाई के साथ लड़ाई लड़ी। कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक हर जगह राहुल गांधी के साथ लोग थे। आज देशभर में सबसे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी हैं। कश्मीर में सबसे प्रिय नेता राहुल गांधी हैं। कश्मीर में फोर्स ने रोका फिर भी नहीं रुके। राहुल गांधी को कितना भी परेशान कर लें भाजपाई, राहुल गांधी न झुकेंगे और न रुकेंगे। आज दुनिया राहुल गांधी को सुनना चाहती है। पीएम मोदी सवालों का सामना नहीं कर पा रहे हैं। जनता का विश्वास राहुल गांधी हैं।  जनता की उम्मीद और आशा राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के साथ हम मोर्चे पर खड़े हैं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

लोकतंत्र का का गला घोट रही मोदी सरकार : मरकाम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केन्द्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार लोकतंत्र का प्रजातंत्र का गला घोटने का काम कर रही है। देश का कोई भी नागरिक हो उसके आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी करोड़ो भारतीयों की आवाज बनकर अगर कोई बात रख रहे है। मोदी सरकार को तकलीफ हो रही है। नीरव मोदी और ललित मोदी करोड़ो लोगों का पैसा लेकर विदेश भाग रही है। राहुल गांधी कहते है तो मोदी को तकलीफ होती है। अगर मोदी सरनेम का व्यक्ति चोर है तो चोर कहेंगे। मोदी देश का संविधान बदलने की बात कह रहे अभी देश का संविधान खतरे में है।

राहुल गांधी को लोकसभा जाने से रोकने के लिये षडयंत्र रचा : सिंहदेव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि जब राहुल गांधी की पदयात्रा में भीड़ उमड़ने लगी, उनका परिणाम आपने कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में भी देखा। भाजपा के लोगों ने भाप लिया था हम राहुल गांधी को रोक नही सके तो देश में सरकार नही बना पायेंगे। जब लोकसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने मोदी सरनेम का नाम लिया था। एक योजना के तहत गुजरात के पूर्व मंत्री बाद में जो विधायक भी थे। उन्होंने कोर्ट मे एक केस किया था और अवमानना का केस किया था आप जानते है कि मोदी का नाम कोई एक विशेष वर्ग इस्तेमाल नही करता। पदयात्रा में उमड़ी भीड़ और राहुल गांधी की छवि पूरे देश बन रही तो एक मंत्री को कहा गुजरात में जाकर केस करो पदयात्रा के परिणाम को देखते हुये एक ओर केस लगाई राहुल गांधी को लोकसभा जाने से रोकने के लिये षडयंत्र रचा। राहुल गांधी ने कहा कि ये जो कार्यवाही कर रहे करने दो आप लोग अपना मनोबल मत गिराओ।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक अरूण वोरा, विधायक कुलदीप जुनेजा,  प्रभारी महामंत्री रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव अजय साहू, रायपुर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा, सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, देवा देवांगन, राजेन्द्र साहू, श्रीकुमार मेनन, प्रमोद मिश्रा, समीर अख्तर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेगड़ी, नवीन चंद्राकर, दीपा बग्गा, अरुण जंघेल, दाऊ लाल साहू, सचिन शर्मा, राकेश धोत्रे, माधव छुरा पुष्प राज वैद्य, मोहसिन खान, कमलेश नाथ वाणी, शिव वर्मा, यश कुमार साहू, अभिनय दुबे, सुयश शर्मा, डोमेश शर्मा असु भाई बाकर अब्बास, अमित नायडू, जित्तू धन सिंह यादव राधे नायक अनिल रायचूरा, योगेश तिवारी पंकज सिंह बालेश्वर सोना उपस्थित थे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47