Advertisement

दीपका : विश्व पर्यावरण दिवस पर पाली वन SDO के आतिथ्य में इंडस पब्लिक स्कूल में रोपे गए फलदार पौधे, धरा को हराभरा व स्वस्थ रखने प्रत्येक वर्ग को पौधारोपण करने दिया गया संदेश

कोरबा/दीपका :- मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर प्रदेश सरकार ने शोक व्यक्त करते हुए बीते 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित सभी शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिए जिससे बिना सरकारी कार्यक्रम के सभी जगह पौधारोपण किया गया। कोरबा जिले में भी जगह- जगह बड़े पैमाने पर पौधे रोपते हुए पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने काम किया गया। इस दिशा पर इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में भी पाली उपवनमण्डल के नवपदस्थ एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया के आतिथ्य में आम, अमरूद सहित अन्य फलदार पौधे रोपित किये गए। स्कूल के प्राचार्य श्री गुप्ता ने इस विषय पर बताया कि विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने व इससे जोड़ने हेतु विगत वर्ष भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया था जहां इस बार भी पर्यावरण को स्वस्थ रखने प्रयास किया गया। वही एसडीओ श्री टिकरिया ने अपने कथन में कहा कि 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में विशेष महत्त्व इसलिए है कि इस दिन सन 1972 में पर्यावरण से संबंधित विश्व स्तर का पहला सम्मेलन स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में किया गया था उसी को स्मरण करते हुए हम प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाते है।उन्होंने आगे कहा कि आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसके दुष्प्रभाव समय- समय पर हमें देखने को मिल रहा है और अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी के साथ बढ़ोतरी देखी जा सकती है तो कहीं पर बढ़े हुए प्रदूषण के कारण लंबे समय से बारिश भी नही हो पाती।यही त्रासदी है कि हम सबने कोविड- 19 महामारी के बीच कृतिम आक्सीजन की बढ़ती उपयोगिता को महसूस किया है। कहीं न कहीं इस प्राकृतिक आक्सीजन की कमी का बहुत बड़ा कारण हमारा असुरक्षित होता पर्यावरण है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में एक पौधे अवश्य गोद लेना चाहिए और एक परिवार की सदस्य की तरह उस पौधे का वृक्ष बनते तक देखभाल करना चाहिए। पौधे पचास की जगह केवल पांच ही लगाएं किंतु इस प्रकार लगाएं की वह पौधे को आने वाली पीढ़ी भी कहे कि यह वृक्ष हमारे पूर्वज ने लगाएं है। एसडीओ ने उजड़े जंगलों में पौधे रोपकर फिर से जंगल को उगाने संकल्प लेते हुए अपने आग्रह में कहा कि पर्यावरण को संरक्षित और स्वस्थ रखने की दिशा में 5 जून के अलावा अन्य दिनों भी वनविभाग से निशुल्क पौधा लेकर अपने आसपास पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में सक्रिय रूप से भागीदारी बनकर धरा को आने वाले विकट संकट से बचाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57