Advertisement

Chhattisgarh के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 दिन बाद पूरे राज्य में झमाझम बरसेंगे बादल

रायपुर. Chhattisgarh में एक बार फिर उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 जुलाई से राज्य के दूसरे हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।  मौसम विभाग ने आज राजनांदगांव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में 3 दिन बाद यानी 16 जुलाई से अच्छी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कि पश्चिमी हवाएं लगातार पर्याप्त गहराई से आ रही हैं और बादल बन रहे हैं। संभावना व्यक्त की गई है कि राज्य के गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर में आने वाले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। वहीं आज कोरिया, गौरला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर में बारिश की संभावना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गर्मी ने लोगों को परेशान किया

बुधवार को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में तेज धूप रही, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई है। जिससे लोगों को उमस परेशान करने लगी। 12 जुलाई को प्रदेश में सबसे गर्म बलरामपुर जिला रहा यहां 34.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं रायगढ़ 34.3, जांजगीर में 33.9, मुंगेली 33, बिलासपुर 32.4 और राजधानी रायपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून (Monsoon) द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, ग्वालियर, सीधी, गया, बालुरघाट और उसके बाद उत्तर-पूर्व की और अरुणाचल प्रदेश तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 311 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। राज्य में आज कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या फिर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इधर एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 16 जुलाई से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। जो बस्तर संभाग से शुरू होते हुए Chhattisgarh के बाकी हिस्सों में बढ़ेगी और पश्चिमी विक्षोभ से परिवर्तन आएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47