Advertisement

दो पटवारियों को SDM ने किया सस्पेंड, एक महिला पटवारी भी शामिल, सरकारी काम में गड़बड़ी का मामला

जाजंगीर-चाम्पा . सरकारी काम में गड़बड़ी करने वाले दो पटवारियों को कलेक्टर के निर्देश SDM ने सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक महिला पटवारी भी शामिल है। मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार त्रुटिपूर्ण गिरदावरी कर धान फसल दर्ज किये जाने पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें पटवारी श्रद्धा जांगड़े,  पहनं 11, ग्राम – लगरा और पटवारी रंजित जांगड़े, पहनं 17, ग्राम – मेंऊ, तहसील – पामगढ़ शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इनके संबंध में तहसील कार्यालय पामगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर त्रुटिपूर्ण गिरदावरी कर धान फसल दर्ज करने के कारण, शासकीय कार्य के प्रति लापवाही प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम – 9 के तहत पटवारी श्रीमती श्रद्धा जांगड़े और पटवारी रंजित जांगडे को एसडीएम पामगढ़ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसीलदार पामगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय जांच संस्थित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय तहसील कार्यालय पामगढ़ किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47