
बेरला पुलिस ने तीन जुआड़ी पर कार्यवाही कर 1210 रु किया जप्त
बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर कार्यवाही की जा रही है। जिस के तहत 16 जुलाई को थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांकरा देवादा जाने के मार्ग में बंजारी मंदिर के पास आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहें हैं की सुचना पर थाना बेरला पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 3 जुआड़ी पकडे गये। थाना बेरला में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 3 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों राजकुमार साहू उम्र 22 साल निवासी हतपान, किशन साहू निवासी सांकरा, डिगेन्द्र साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम सांकरा के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 1210 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बेरला निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक दीनानाथ वर्मा, आरक्षक यशवंत यादव, महेश जांगडे, संदीप गायकवाड एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।











