Advertisement

VIDHANSABHA NEWS : सड़क को लेकर सदन में बवाल, मंत्री साहू से उलझे शिवरतन शर्मा

रायपुर। नांदघाट से बलौदाबाजार सड़क के निर्माण और लागत को लेकर सदन में शिवरतन शर्मा पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री ताम्रध्‍वज साहू से उलझ गए। उन्‍होंने सड़क की गुणवत्‍ता पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।

इसी प्रश्‍न में अजय चंद्राकर ने प्रश्‍न किया कि आपने काम को संतोषप्रद बताया है। चंद्राकर ने पूछा कि यह संतोषप्रद क्‍या है। मंत्री साहू ने बताया कि जब कोई सड़क खराब हुआ तो असंतोष और रिपेयर हो गया तो संतोषप्रद।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

चंद्राकर बोले विभाग संतोषप्रद लिखता है, लेकिन कोई तकनीकी विभाग इस शब्‍द का प्रयोग करता है तो उसका कोई मापदंड या परिभाषा होनी चाहिए। इस पर नारायण चंदेल ने कहा कि पूरे प्रदेश की सड़क दैनिय है। उन्‍होंने पूछा कि क्‍या विभाग के मंत्री विभागीय सचिव के साथ सड़क का अवलोकन कर वीडियोग्राफी करा सकते हैं। इस पर मंत्री साहू ने काह कि इसकी कोई जरुरत नहीं है। चंद्राकर ने कहा यह स्थिति ठीक नहीं है।

शर्मा ने अफसरों को भेजकर वीडियो ग्राफी करा लें। साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़क की स्थिति चिकना है। एकाद सड़क की बात है तो जहां जरुरत होगी तो उसे दिखा लेंगे।शर्मा ने कहा कि मंत्री जी सदन को गुमराह कर रहे हैं। सड़क पर गड्डे हैं इसलिए मुख्‍यमंत्री को ईएनसी को हटाना पड़ा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57