Advertisement

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, 31 विधेयकों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की तैयारियों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि संसद सत्र हंगामेदार रहने जा रहा है। संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और सांसदों से सदन चलने देने का आग्रह करते हुए अपील की है कि देश हित व जनहित के विषयों पर सार्थक संवाद में सभी सहयोग करें और सदन में चर्चा के जरिए ही आमजन की कठिनाइयों का समाधान निकाले एवं सभी सांसद विचार–विमर्श से देश को प्रगति पथ पर गतिमान करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने कहा कि देश के जनमानस की भी सांसदों से यही अपेक्षा है। संसद का सत्र आज 11 बजे से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा कि संसद का मानसून सत्र आज प्रारंभ हो रहा है। लोक सभा में सभी दलों के नेताओं और सदस्यों से आग्रह है कि देशहित तथा जनहित के विषयों पर सदन में सार्थक संवाद हो। चर्चा के जरिए आमजन की कठिनाइयों का समाधान कर हम देश को प्रगति पथ पर गतिमान करें। जनमानस की भी हमसे यही अपेक्षा है। संसद सत्र में 31 विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57