Advertisement

सदन में गूंजा कर्मचारी संगठनों की हड़ताल का मुद्दा

रायपुर । कर्मचारी संगठनों की हड़ताल की गूंज गुरूवार को सदन में भी सुनायी पड़ी। शून्यकाल में भाजपा विधायकों ने कर्मचारियों की मांगों और हड़ताल का मुद्दा उठाया।

भाजपा विधायकों ने कहा कि कर्मचारी सरकार की वादाखिलाफी से काफी नाराज हैं। लगातार राजधानी में आंदोलन चल रहा है। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं नहीं है।

कर्मचारियों की मांगों को लेकर हंगामा इतना बढ़ा कि सदन की कार्रवाई को 5 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ गया। दरअसल प्रश्नकाल जैसे ही खत्म हुआ, शून्यकाल में भाजपा विधायकों ने कर्मचारियों का मुद्दा उठाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भाजपा विधायकों ने इस मामले में काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की। भाजपा विधायकों ने कहा कि कर्मचारीयों से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए इस मुद्दे पर सदन में काम रोककर इस मुद्दे पर चर्चा करानी चाहिये। बीजेपी सदस्यों की मांग अध्यक्ष ने खारिज कर दी।

सदन में चर्चा की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्षी विधायक नाराज हो गये और हंगामा शुरू हो गया। कर्मचारी संगठन की मांग पर सदन में हंगामा हुआ।

विपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की वजह से कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57