Advertisement

सदन में गरमाया रायपुर की जर्जर सड़कों का मामला

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन रायपुर नगर निगम को विभिन्न मदों से प्राप्त राशि और कार्यों की वर्तमान स्थिति का मामला उठा।

बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी में सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई है।  गड्ढों में लोग बेशरम के पेड़ लगा रहे हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल किया कि रायपुर नगर निगम में पिछले 4 सालों में कितना पैसा शासन ने दिया है, और इसमें कितने काम स्वीकृत हो गए हैं, कितने अधूरे है? मंत्री शिव डहरिया ने बताया कि 4 साल का सवाल पूरा एक साथ पूछा है. इसमें 9 हजार 615 कार्य स्वीकृत हुए हैं. 13274 हज़ार 49 लाख रुपए के काम स्वीकृत किए गए हैं।  2018-19 में 89 कार्य अपूर्ण है।  इस वर्ष के 70 कार्य अपूर्ण है।

भाजपा विधायक ने कहा कि जिस कार्य के लिए शासन पैसा देता है, उस कार्य के लिए उन पैसे का उयोग नहीं किया गया है. रायपुर शहर के विकास के लिए नगर निगम को कितने काम स्वीकृत हुए हैं।  इस पर बताया कि रायपुर शहर को 1327 करोड़ 49 लाख की राशि स्वीकृत हुई है, जिनमें से कई कार्य पूरे ही गए हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल किया कि लगातार राजधानी की सड़कों का हाल बुरा है।  रायपुर नगर निगम में मुगलिया शासन चल रहा है, भूपेश बघेल का शासन नहीं चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने रायपुर नगर निगम की सड़क के टेंडर को लेकर सवाल किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तात्यापारा तक जो सड़क बनाने की घोषणा की थी, वह कब तक बन जाएगी? इस पर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि प्रक्रिया लगातार चल रही है, जल्द ही सड़क बन जाएगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर कहा कि आपकी तो चलती ही नहीं है।  इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि सबकी चलती है. लगातार पीडब्ल्यूडी विभाग देख रहा है, जल्द ही सड़क बन जाएगी।  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग नहीं, रायपुर नगर निगम देख रहा है।

भाजपा विधायक ने कहा कि लगातार रायपुर नगर निगम, रायपुर शहर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।  मंत्री ने कहा कि हम स्वछता में पहले नम्बर पर आए हैं. हमें 4 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं, जो प्रधानमंत्री ने दिए. इससे स्पष्ट है कि हमने बेहतर कार्य किए हैं।  शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाटापारा में गंदगी इतनी है. पुरुस्कार कैसे मिल गया।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केवल घोषणाएं कर दी जाती है।  घोषणाओं से क्या होगा, हम सभी रायपुर शहर में रहते हैं, लेकिन उसके लिए जितना बजट में प्रावधान करना चाहिए, वह कभी बजट में नहीं हुआ है। शहर के विकास के लिए जो भी योजना स्वीकृत की गई है, क्या आप उन्हें जल्द ही पूरा करवा देंगे क्या? मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि बैठक की जाएगी, समीक्षा भी की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57