Advertisement

Income Tax Raid Update: छापे के चौथे दिन तक करोड़ों की ज्वेलरी और कैश सीज

रायपुर। राजधानी समेत बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद में लोहा कारोबारी तथा राइस मिलरों के यहां अब भी छापेमारी जारी है। आयकर अफसरों ने कारोबारियों के ठिकानों से ढाई करोड़ रुपए नकद के साथ पौने दो करोड़ रुपए की ज्वेलरी सीज की है। बता दें कि कार्रवाई के चौथे दिन भी दस्तावेजों की पड़ताल चलती रही। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वाधिक कैश तथा ज्वेलरी लोहा कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों के अलग-अलग ठिकानों से आईटी अफसरों ने जब्त की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बता दें कि कर चोरी के मामले में आईटी के अफसरों ने लोहा कारोबारी, रेलवे ठेकेदार तथा राइस मिलरों के 30 अलग-अलग ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की है। छापे की यह कार्रवाई में मार्कफेड तथा नान के एमडी के निवास पर भी जारी है।

आईटी के अफसर अब इस मामले में संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने के साथ कारोबारियों के यहां से जब्त लेन-देन के कच्चे पेपर का मिलान कर रहे हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05