पौड़ी गढ़वाल के बी आर मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थी हाथों में ड्रम लेकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। बच्चों की मांग है कि स्कूल के रास्ते से जर्जर पेड़ों को तुरंत हटाया जाए। यह मामला 27 अगस्त 2026 का है।
बच्चों का कहना था कि ये पेड़ लंबे समय से जोखिम बने हुए हैं। बारिश और तेज हवा में इनके गिरने का डर रहता है। छात्रों ने वन विभाग के DFO ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और ड्रम बजाकर अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी।

















