Advertisement

Emerging Asia Cup 2023: फाइनल में पहुंचा भारत, कल होगा पाकिस्तान से खिताबी मुकाबला

Emerging Asia Cup 2023 Final: इमर्जिंग एशिया कप 2023 के दूसरा सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 51 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंच गई है। यहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा। श्रीलंका में 2023 इमर्जिंग एशिया कप के मुकाबले खेले जा रहे हैं। यह टूर्नामेंट भी अपने अंतिम पड़ाव में है। (IND A vs PAK A)

2023 इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए की टीमों ने प्रवेश किया है। दोनों टीमों ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। अब दोनों टीमें कल यानी संडे 23 जुलाई को खिताबी मैच खेलेंगी।

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान-ए ने श्रीलंका-ए को हराया

2023 इमर्जिंग एशिया कप का पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान-ए की टीम ने आसानी से जीत दर्ज की। पाकिस्तान-ए ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 322 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 45.4 ओवर में सिर्फ 262 रन ही बना सकी। पाकिस्तान-ए के लिए उमैर यूसुफ ने 88 और कप्तान मोहम्मद हारिस ने 52 रनों की पारी खेली। वहीं श्रीलंका-ए के लिए अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया-ए ने बांग्लादेश-ए को हराया

2023 इमर्जिंग एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लो स्कोरिंग रहा। इंडिया-ए की टीम पहले खेलने के बाद 49.1 ओवर में सिर्फ 211 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद बांग्लादेश-ए की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 70 रन बना लिए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और अंत में 51 रनों से मैच जीत लिया। इंडिया-ए के लिए निशांत संधू ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।

फाइनल मुकाबले की फुल डिटेल्स

अब भारत और पाकिस्तान के बीच इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारत के समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। भारत ए और पाकिस्तान ए बीच होने वाले मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर लाइव देख सकते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05