Advertisement

डीएसपी झा एवं थाना खम्हरिया द्वारा डंगनिया में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

डीएसपी झा एवं थाना खम्हरिया द्वारा डंगनिया में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल मार्गदर्शन में थाना, चौकी प्रभारियों के द्वारा जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत आज 22 जुलाई को डीएसपी राजेश कुमार झा, प्रशिक्षु डीएसपी ब्रृज किशोर यादव व थाना खम्हरिया स्टाफ सउनि खेदुराम उईके एवं स्टाफ द्वारा थाना खम्हरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम डंगनिया में ग्रामवासियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये और इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। साथ ही यातायात के नियमो की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शराब पीकर वाहन न चलाने, यातायात सड़क संकेत तथा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की आवश्यकता को बताया गया तथा साइबर अपराध के संबंध में अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई तथा मोबाईल गुम लिंक व हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएसपी राजेश कुमार झा, प्रशिक्षु डीएसपी ब्रृज किशोर यादव व थाना खम्हरिया स्टाफ सउनि खेदुराम उईके, प्रधान आरक्षक शिवकुमार बंजारे व अन्य स्टाफ एवं ग्राम डंगनिया के वरिष्ठ व ग्रामीणजन उपस्थित रहेंं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47