Advertisement

पुलिस के स्पेशल टीम हैं बोलकर उगाही करने वाले 4 आरोपियों चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस के स्पेशल टीम हैं बोलकर उगाही करने वाले 4 आरोपियों चढ़े पुलिस के हत्थे

घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – दिनांक 20.07.2023 को प्रार्थी पुनईराम साहू उम्र 50 साल निवासी गाडामोड थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने 20 जुलाई को थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश कर रिर्पोट दर्ज कराया कि 5 जुलाई को मनीष वर्मा, डिकेश्वर राय एवं अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर में आकर तुम गांजा बेचते हो, हम लोग पुलिस के स्पेशल अधिकारी हैं कहकर दो तीन पुडिया रखकर कोरा कागज में अंगूठा लगवाकर धमका कर 25 हजार रूपये की मांग किये, उस समय रकम नहीं होने से दो दिन बाद आकर पैसा ले जाना कहने पर 7 जुलाई को मनीष वर्मा को अपने अन्य पांच साथियों के साथ आकर 5 हजार रूपये ले गया हैं की रिर्पोट पर थाना नवागढ़ में अपराध सदर धारा 384, 419, 170, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर श्रीमती भावना गुप्ता ने तत्काल कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा एवं थाना स्टाफ को अपराध विवेचना हेतु पतासाजी में लगाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मनीष वर्मा से पूछताछ करने पर पता चला कि 5 जुलाई को पुनईराम साहू से स्पेशल पुलिस अधिकारी की धमकी देकर 7 जुलाई को नगदी 5 हजार रूपये लेना एवं 3 जुलाई को ग्राम ढनढनी के संजय सिंह से 5 हजार रूपये लेना एवं इसी माह नवागढ़ के संतोष सिन्हा से 3 हजार रूपये लेना और उक्त पैसा को अपने दोस्तो के साथ खाने पीने में खर्च कर देना, मनीष वर्मा ने उक्त घटना को अपने कार क्रमांक सी०जी० 04 के.एस. 3000 से घटित किया। उक्त घटना के दौरान मनीष वर्मा के साथ डिकेश्वर राय, संजू राम कुर्रे एवं एक विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं अन्य को शामिल होना पाया गया तथा घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक सी०जी० 04 के.एस. 3000 को जप्त किया गया। प्रकरण सदर का एक अन्य आरोपी शारीरिक रूप से विकलांग होने से एवं चलने फिरने में असमर्थ होने से धारा 41ए जा.फौ. की नोटिस तामिल किया गया तथा प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी की पतासाजी किया जा रहा हैं। आरोपीगणों मनीष वर्मा पिता खोरबाहरा वर्मा उम्र 32 साल निवासी बेरा पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा, डिकेश्वर राय पिता चंद्रशेखर राय उम्र 19 साल निवासी सेंदरी थाना दाढी जिला बेमेतरा, संजू राम कुर्रे पिता देवादास कुर्रे उम्र 30 साल निवासी सेंदरी थाना दाढी जिला बेमेतरा को 22 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया एवं 1 विधि के साथ संघर्षरत बालक को न्याय किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि मोहन साहू, प्रधान आरक्षक राजीव शर्मा, आरक्षक हेमप्रसाद साहू, अमित यादव, संतोष साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47