Advertisement

दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 5.90 लाख की 10 बाईक बरामद

दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 5.90 लाख की 10 बाईक बरामद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सायबर सेल नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन पर संपत्ति संबंधी अपराधो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आसूचना तंत्र मजबूत करने, सतत पेट्रोलिंग एवं गस्त सुदृढ कर संदिग्ध व्यक्तियो की गतिविधियो पर निगाह रखने एवं स्थायी वारेटीयों का पतातलास हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इसी दौरान सायबर सेल बेमेतरा एवं पुलिस चौकी देवरबीजा स्टॉफ को चौकी देवरबीजा में चोरी हुई मोटर सायकल को एक व्यक्ति जिसका नाम सिकन्दर बंजारे पिता शिव कुमार बंजारे उम्र 32 साकिन ग्राम पदमी पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा हाल मुकाम म.न. 247 हिरानगर अछोली थाना उरला जिला रायपुर के द्वारा चोरी की मोटर सायकल बिक्री करने की मुखबीर सूचना के अधार पर आज 25 जुलाई को पुलिस चौकी देवरबीजा एवं सायबर सेल बेमेतरा के द्वारा पूछताछ करने पर पिछले दो वर्षो से अलग-अलग स्थान ग्राम ढूंढा, तिल्दा नेवरा, गडई, भाटापारा, बेमेतरा, गिरोध मादर, सरोरा उरला, जे.डी. ढाबा टेमेरी शिवनाथ नदी से, कुल 8 मोटर सायकल एवं 2 स्कूटी को चोरी करना स्वीकार करने तथा चोरी किये मोटर सायकल व स्कुटी में से 4 मोटर सायकल और 1 स्कुटी अपने साथी सोनू निर्मलकर पिता बुधराम निर्मलकर उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम सैगोना थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा हाल पता बरहापुर चौक धमधा जिला दुर्ग के पास बिक्री हेतु रखे होना अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी सिकन्दर बंजारे से कुल 4 मोटर सायकल और 1 स्कुटी कुल किमती 2 लाख 80 हजार रूपया एवं सोनू निर्मलकर के पास बिक्री हेतु रखे कुल 4 मोटर सायकल 1 स्कुटी कुल किमती 3 लाख 10 हाजार रूपये, कुल 10 नग मोटर सायकल अनुमानित कीमत 590000 रूपये (पांच लाख नब्बे हजार रूपये) को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपीगण को विरूद्ध विधिवत गिरफ्तार कर वैधनिक कार्यवाही की जा रहा हैं। आरोपीगणों सिकन्दर बंजारे पिता शिव कुमार बंजारे उम्र 32 साकिन ग्राम पदमी पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा हाल मुकाम म.न. 247 हिरानगर अछोली थाना उरला जिला रायपुर, सोनू निर्मलकर पिता बुधराम निर्मलकर उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम सैगोना थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा हाल पता बरहापुर चौक धमधा जिला दुर्ग हैं। उक्त आरोपी सिकंदर बंजारे के खिलाफ थाना बेमेतरा में 2 एवं पुलिस चौकी कंडरका में 4 कुल 6 स्थायी वारंट हैं। उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के निम्न मोटर सायकल
कुल 10 नग मोटर सायकल अनुमानित कीमत 5,90,000 रूपये (पांच लाख नब्बे हजार रूपये) आंकी गई हैं। उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि सुभाष सिंह, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविन्द्र शर्मा, सायबर सेल प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, रामेश्वर मांडले, अशरफ खान, भागवत सिंह, लोकेश सिंह, आरक्षक इंद्रजीत पाण्डेय, विनोद पात्रे, राजेश ध्रुव, राजेन्द्र जायसवाल, विक्रम सिंह, पंचराम घोरबंधे, रामेश्वर पटेल, रमेश चंद्रवंशी, कैलास पाटिल, डामन धीवर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47