Advertisement

युवाओं का 15 हजार करोड़ खाने वाले अब उनसे मिल रहे हैं : अमित साहू

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने बुधवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि प्रथम बार के युवा मतदाताओं से संवाद करने के बजाय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं के मन की पीड़ा और आक्रोश को महसूस करें। अपने पाँच साल के शासनकाल में कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ छल-कपट करके जिस तरह उनकी प्रतिभा और आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई है। उसकी बड़ी कीमत चुकाने के लिए कांग्रेस और भूपेश सरकार को तैयार रहना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेशभर में भ्रष्टाचार और घोटालों की कलंक कथा लिख चुकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य को भी अपने भ्रष्ट आचरण के चलते तबाह करने का काम किया है। लोक सेवा आयोग और व्यावसायिक परीक्षा मंडल में जिस तरह चहेते अफसरों व नेताओं को उपकृत करने के लिए पैसों का खेल खेला गया, उसने युवाओं के सपनों के पंख ही काट डाले, उनके हौसलों, प्रतिभा, परिश्रम व पुरुषार्थ को लहूलुहान करके हताशा के गर्त में धकेल दिया। बेरोजगारी की दर 0.65 प्रतिशत बताकर झूठे आँकड़े पेश करके अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बनने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रोजगार के नाम पर प्रतिभासंपन्न युवाओं को शराब की कोचियागिरी करते हुए डिलीवरी ब्वॉय बनाकर उनके साथ घिनौना मजाक किया। 50 लिपिक पदों के लिए 80 हजार और भृत्य के 91 पदों के लिए 2.25 लाख आवेदन जमा होना रोजगार के नाम पर प्रदेश सरकार के तमाम दावों की पोल खोल रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

सरकार ने पूरा नहीं किया बेरोजगारी भत्ता का वादा
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता का वादा भी इस सरकार ने पूरा नहीं किया। बेरोजगारी भत्ता के लिए प्रदेश सरकार ने जटिल मापदंड तय करके इस पूरी योजना को उलझाकर रख दिया। 10 लाख युवाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए भत्ता देने का वादा भी आधे-अधूरे मन से चुनाव में अपनी हार तयशुदा देखते हुए पूरा करने का प्रपंच रचा और बेरोजगारी भत्ता के लिए महज 250 करोड़ रुपए का प्रावधान करके बेरोजगार युवाओं के हक का 15 हजार करोड़ रुपए यह सरकार डकार कर बैठी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश की भूपेश सरकार ने कोई नई पहल नहीं की। केंद्र सरकार द्वारा घोषित मेडिकल कॉलेजों की आधारभूत संरचना खड़ी करने में प्रदेश सरकार की अड़ंगेबाजी से पूरा प्रदेश, खासकर युवा पीढ़ी भली-भांति वाकिफ है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इन्डेक्स में प्रदेश की 34वीं रैंक आना भूपेश सरकार के निकम्मेपन की तस्दीक करने के लिए पर्याप्त है। श्री साहू ने कहा कि भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्रों के मामलों में कार्रवाई तक नहीं करके भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के युवा बेटों को पूर्ण नग्न होकर प्रदर्शन करने के लिए विवश किया और देशभर में छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया।तमाम छल-प्रपंच, नाकामियों और वादाखिलाफी के बाद अब मुख्यमंत्री बघेल पहली बार के युवा मतदाताओं को नए सिरे से भ्रमित करने के प्रयास में लगे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री कभी सफल नहीं होंगे। ये युवा प्रदेश सरकार की दोगले राजनीतिक चरित्र के साक्षी हैं और किसी भी तरह के झाँसे में नहीं आने वाले हैं, मुख्यमंत्री बघेल यह बात अच्छी तरह गाँठ बांधकर रख लें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05