Advertisement

कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

रायपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस के आला नेताओं की मुख्यमंत्री निवास में बैठक हुई। करीब सात घंटे चली बैठक में निगम-मंडल में अध्यक्षों की नियुक्त के साथ-साथ चुनाव अभियान को लेकर मंथन किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित मंत्री, विधायक और प्रदेश चुनाव समिति के पदाधिकारी शामिल थे।

सीएम बघेल बोले- निगम-मंडल में नई नियुक्ति पर जल्द
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आगामी चुनाव में किस प्रकार की रणनीति रहेगी, उस पर चर्चा की गई है। निगम मंडल में नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही पार्टी और सरकार इस पर निर्णय लेगी। बैठक के बाद एक रिपोर्ट तैयार की गई, जिसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली रवाना हो गए हैं।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो आगामी 15 दिन में बूथ स्तर के सम्मेलन होंगे। पांच नए जिलों में जिलाध्यक्षों के नाम पर आला नेताओं में सहमति बन गई है। इसकी घोषणा केंद्रीय संगठन करेगा। इसके साथ ही सभी चुनावी समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के नाम पर सूची तैयार हो गई है। जिसकी एक-दो दिन में घोषणा होगी।

प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा के बाद पहली बैठक
कांग्रेस की 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा के बाद पहली बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज मेरे अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीएम हाउस में बैठक हो रही है। सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। संगठनात्मक विषयों और आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि चार महीने में विधानसभा चुनाव है। सरकार जनहित के मुद्दे पर काम कर रही है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा लगातार दौरा कर रही हैं। जोन स्तर पर लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जनहितकारी की योजनाओं समेत तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। इसको लेकर सिलसिलेवार बैठकों का दौर जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

एक-दो दिन में होगी चुनाव समितियों की घोषणा
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो चुनाव अभियान को लेकर एक दर्जन कमेटियों का गठन करना है। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों के नाम पर विचार हुआ। एक-दो दिन में केंद्रीय संगठन की तरह से कमेटी की घोषणा होगी।

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई प्रदेश अध्यक्ष
बैठक में महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि इस बार बिलासपुर या दुर्ग संभाग की वरिष्ठ महिला नेत्री को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के नाम का पैनल भी तैयार हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष बैज तीन सदस्यीय पैनल का नाम लेकर दिल्ली गए हैं।

हर विधानसभा में सैलजा-बैज का दौरा
बताया जा रहा है कि अगले एक महीने में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का विधानसभा क्षेत्रों में दौरा होगा। इस दौरान पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद, पिछले विधानसभा चुनाव में हारे नेताओं से संवाद और क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से चर्चा करेंगे।

32 निगम-मंडल अध्यक्षों-सदस्यों के कार्यकाल पूरे
रदेश के 32 निगम मंडल के अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया है। बैठक में तय किया गया कि विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार नेताओं को दोबारा निगम-मंडल में मौका नहीं दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के 18 महीने बाद 21 निगम-मंडल, आयोगों में अध्यक्ष समेत 32 नेताओं की नियुक्तियां की गईं थीं। इसके साथ ही करीब 20 विधायकों को अलग-अलग जगह सरकार ने एडजेस्ट किया था।

यह मंत्री-विधायक हुए शामिल
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05