Advertisement

रेलवे ट्रैक के किनारे मिली लाश जांच में जुटी पुलिस

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर –अंबिकापुर कमलपुर रेल मार्ग के किनारे मिली युवक की कटी हुई लाश जिसके वजह से क्षेत्र में मची हड़कंप । ग्रामीणों की नजर पड़ते ही इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दिया, इसके बाद जयनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी, मृतक बेलसड़ी गांव के रहने वाले मंगल सिंह बताए जा रहे हैं ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल मोरभंज में रह रहा था और रात में ही घर से कुछ निजी कार्य से निकला हुआ था जहां आज सुबह उसकी रेलवे लाइन के किनारे कटी हुई लाश मिली । फिलहाल जयनगर पुलिस विवेचना के बाद आत्महत्या या हादसा होने की पुष्टि नहीं कर पाई है, फिलहाल इस मामले में क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है। आए दिन ऐसी खबरें जयनगर थाना अंतर्गत आते रहता है बीते कुछ दिन पूर्व भी पहाड़गांव के घनघोर जंगल में एक जली हुई युवक की लाश मिली थी उसमें भी पुलिस की तफ्तीश जारी है और अब यह आए दिन इस प्रकार का हादसा मानो पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है अपराध लगातार हो रहा हैं लेकिन उनमें नियंत्रण किसी भी प्रकार देखने को नहीं मिलती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57