Advertisement

भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर हमला, घूम सकते हैं संसद चर्चा में भाग लेने क्यों नहीं आ सकते

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि प्रधानमंत्री देश भर में घूम सकते हैं तो फिर देश की संसद में चर्चा में भाग लेने क्यों नहीं आ सकते। संसद में मणिपुर मुद्दे को लेकर लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। विपक्ष प्रधानमंत्री के वक्तव्य पर अड़ा हुआ है। इसी मसले पर भूपेश बघेल ने कहा, “देश के प्रधानमंत्री आखिर कब बोलेंगे, प्रधानमंत्री बयान दें, चर्चा के लिए वह क्यों नही आ रहे हैं। इतनी सी तो बात है। वह देश के प्रधानमंत्री हैं यह प्रचार करने जा सकते हैं, दुनिया भर का दौरा कर सकते हैं तो सदन में क्यों बात नहीं करते। यही बात तो खड़गे भी कह रहे हैं।”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बघेल ने एक सवाल के जवाब में किसानों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की मानसिकता है कि वे किसानों के दर्द को नहीं समझ सकते, किन परिस्थितियों में वह फसल उगाते हैं, उन्हें कीमत नहीं मिलती और घाटा हो जाता है। कर्ज से लदे रहते हैं और छत्तीसगढ़ सरकार ने साढे नौ हजार करोड रुपए माफ कर किसानों को उ़ऋण किया और आज छत्तीसगढ़ किसान कितना खुशहाल है। उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। धान की फसल में 2640 रुपये मिले, जो सर्वाधिक है। किसानों को जो सुविधा दी जाती है उसे भाजपा के लोग रेवड़ी कहते हैं। आने वाले वर्ष 2023 और 2024 के चुनाव में उन्हें सबक सिखाएंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05