स्वाथ्य विभाग में जान-पहचान होने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी

रायपुर। बिलासपुर संभाग में नर्स की वैकेंसी निकलने की बात करते हुए स्वाथ्य विभाग में जान पहचान होने का झांसा देकर पंडरी की रहने वाली एक महिला से आरोपी महिला ने 4 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर मोवा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला गीता मिश्रा से पंडरी में रहने वाली सीमा साहू से 20 माह पूर्व मोवा के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा में उसकी मुलाकात हुई। जहां गीता मिश्रा ने उसे बिलासपुर संभाग में नर्स की वैकेंसी निकलने की बात कही और स्वाथ्य विभाग में जान पहचान होने का झांसा देकर वहां पर नौकरी लगने की बात कहते हुए उससे पैसों की मांग की। सीमा उसके झांसे में आ गई और किस्तों में उसे 4 लाख रुपये दे डाली लेकिन अभी तक उसकी नौकरी नहीं लगी। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उसे नौकरी नहीं लगी तो उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने मोवा थाने में उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाई।